धरती कथा लोकबोधी जमीन और संपत्ति के विमर्श का आख्यान मूलक उपन्यास-++रामनाथ शिवेंद्र
धरती कथा जमीन और संपत्ति के सवाल पर लिखा एक परिवर्तनकारी एवं लोक बोधी उपन्यास है। आइए उपन्यास की भूमिका देखें-----
आखिर कब तक बंद रहेंगे हम
आधुनिकता तथा उत्तर आधुनिकता के बाजार के कार्टूनों में---
किसी आज्ञाकारी की तरह बोलने तथा न बोलने के बारे में हमें बाजार से पूछ लेना चाहिए क्योंकि हम बाजार में हैं और वही हमारी जिंदगी यों का नियामक भी है लेकिन छोड़िए यह तो उपन्यास है उपन्यास नहीं बोलते इसे कौन नहीं जानता। उपन्यास तो वह सब भी नहीं कर सकते जिसे करने के लिए कुदरत खुली छूट देती है इस खुली छूट के बाद भी अगर उपन्यास कुछ कर सकते तो प्रेमचंद जी के सारे पात्र आज गली गली गांव गांव रोते चीचीयाते नहीं मिलते अपनी दरिद्रता से पूरित अस्मिता के साथ । इसीलिए आधुनिक तथा उत्तर आधुनिक उपन्यासों के केंद्र में वे अब नहीं है प्रेमचंद के उपन्यासों के नायक तो तबके हैं जब हम गुलाम थे आज हम गुलाम नहीं है। सो नायक चुनने का तरीका भी हमारा बदल चुका है और अब हमारे नायक भी बाजार के उत्पाद जैसे हो गए हैं उन्हें कहीं भी देख सकते हैं किसी भी गली में किसी भी चौराहे पर ललकारते हुए की अरे भाई हमसे का मतलब। यह हमसे का मतलब कोई निरर्थक एक वाक्य या मुहावरा ही नहीं है यह तो बहुत ही गहरे अर्थबोध वाला है इसे खोलेंगे चाहे इसका अर्थ निकालेंगे तो इस एक वाक्य में आपको राजनीति समाज नीत अर्थनीति धर्मनीति सारा कुछ थोक में मिल जाएगा तो इसी का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे नायक हैं वे उपन्यासों से कविताओं से बाहर निकलकर सड़क पर खड़े हैं रोजगार दफ्तर के सामने खड़े हैं चुनाव लड़ने के लिए परचे खरीद रहे हैं ऐसे ही तमाम तरह के काम कर रहे हैं साथ ही साथ सत्ता के जनो पयोगी होने तथा ना होने के सवाल पर बहसें कर रहे हैं और उनके सामने ठीक उनके सामने वह जो लड़की अगवा की जा रही है वह जो आदमी बिना कसूर पीटा जा रहा है उसे केवल देख रहा है और मन के गहरे से बोल रहा है हमसे का मतलब। वस्तुतः वह कुछ भी नहीं बोल रहा है और ना प्रतिरोध में कुछ कर रहा है वह हमसे का मतलब का मंत्र अपने मन में बिठाए तुलसीदास की चौपाई--- कोई हो नृप हमें का हानी का पाठ कर रहा है। तो कहां जाना चाहिए कि आज हम पूरी तरह से किसी पाठ में तब्दील हो चुके हैं और हम से का मतलब का पाठ कर रहे हैं प्रस्तुत उपन्यास धरती कथा के पात्रों किसी पाठ में है की तब्दील हो चुके हैं किसी पात्र में ही नहीं इसकी घटनाएं भी पाठ की तरह ही उपन्यास में उपस्थित है पर यह जो समय है वह सभी से संवाद करते हुए फटकार रहा है अगर तुम घटना के साक्षी तो देखो और समझने की कोशिश करो की घटनाएं कैसे घटा करते हैं कैसे अपनाना नायकत्व सिरज लिया करती हैं। घटना के पात्र घटना का मुख्य किरदार होते हुए वी घटना के घटित से बाहर कहीं दूर कहीं दूर बहुत दूर कूड़े की तरह फेकाये हुए हैं। उनका नायकत्व उनसे छीन लिया गया है तो यह है नायकत्व का घटना में विलोपन। और उसका घटना के घटित होने द्वारा अधिग्रहण। तो आज के समय में यह जो घटित है वह घटना तो है ही घटना का नायक भी है ऐसे में अब नायकों की क्या जरूरत जरा गुनिये इस बाबत।
जरूरत तो नहीं है मैंने पूरा प्रयास किया इस उपन्यास में विशेष किस्म का कोई करिश्माई नायक चुनूं पर ऐसा ना कर पाया घटनाएं जो खून आलूदा थी वह मुझे लगातार घसीटते रहीं कभी मुझे भाई की तरफ ले जाती तो कभी दाईं एज लं तरफ तो कभी आज के सत्ता बाजार और उसके कोतुको की तरफ। आप तो जानते ही हैं कि सत्यता कौतुक में जो फंस गया वह भी और जो रम गया वह भी से बाहर नहीं निकल सकता। धरती कथा का एक पात्र नायक की तमीज तमीज वाला सरवन था वह करिश्मा जरूर करता है पर उसकी हत्या कर दी गई उसकी कथा के साथ दूसरे 9 जवानों की बर्बर हत्या ने उपन्यास के कथानक को पूरी तरह से बदल दिया जिसके लिए मैं सचेत नहीं था सो सरवन के साथ पूरा होने वाला जो कथानक था वह बर्बर हत्या की घटना में खो कर रह गया। सरवन के बाद थोड़ी सी आस जगी थी कि बबुआ कथानक में कुछ विशेष करेगा जो नए किस्म का होगा पर वह बेचारा तो बर्बर हत्या की जांच पड़ताल की मायाजाल में उलझ कर रह गया । वह साहस कर के पुलिसिया कार्रवाई के जाले को फलाने तथा अदालती संस्कारों से निजात पाने से एक कदम भी आगे बढ़कर कथानक को कुलीन ना बना पाया हो कथानक कैसे अद्भुत बन पाता जैसा कि अद्भुत होना उपन्यास के लिए जरूरी हुआ करता है।
तो ऐसा ही है इस उपन्यास में आपको घटना के साथी अपनी संपूर्ण बौद्धिकता के साथ आलोचनात्मक होते हुए दो चार कदम आगे चलना होगा और आगे चलते चलते वह गांव भी आपक मिलेगा जो उपन्यास का केवल कथा नक ही नहीं उसका नायक भी है तो वहां पहुंचकर मुझे बताइएगा जरूर कि वह गांव आपको कैसा लगा आपके उत्तर की प्रतीक्षा में।
राम नाथ शिवेंद्र
।AAAAA

Comments
Post a Comment